फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के सात क्रिकेटर भारतीय महिला टीम में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मालदीव में 3 से 6 अगस्त तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन महिला टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में उत्तर प्रदेश से सात बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन



सभी सातों खिलाड़ी अयोध्या की हैं। यह पहला अवसर है जब जिले से सात खिलाड़ी किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए एक साथ चुने गए हैं।


चुने गए सभी खिलाड़ी माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ी है। भारतीय टीम की घोषणा भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अभिनव तिवारी व भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट संघ के सचिव इमरान लारी ने किया।


उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव तौसीफ अहमद लारी ने जानकारी देते हुए बताया कि माले मालदीव में अगस्त में आयोजित होने वाली साउथ एशियन महिला टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन जूनियर नेशनल प्रतियोगिता चेन्नई और फेडरेशन कप प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
विज्ञापन



इसमें उत्तर प्रदेश के सात खिलाड़ी विधि यादव, मुस्कान जायसवाल, ऋषिका तिवारी, अदबिया बानो, परिनिता राज, नेहा वर्मा व नीलम निषाद का चयन भारतीय टीम में हुआ है, से सभी खिलाड़ी अयोध्या की हैं।


ये सभी खिलाड़ी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर सरकारी सहायता से दूर माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा समिति और जिला टेनिस बाल क्रिकेट संघ के सौजन्य से चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं।


प्रशिक्षक रमेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत के बूते भारतीय टीम में जगह बनाई है।


इसके लिए उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनील लता, जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान, संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज द्विवेदी सहित विद्यालय क्रीड़ा समिति का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें