फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर के विचारों को अंगीकार करने की जरूरत: विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कबीर जयंती के अवसर पर जियनपुर कबीर मठ में कबीर अंचल-एक जन आंदोलन की शुरुआत... का पोस्टर संत-धर्माचार्यों ने जारी किया। महंत उदार दास की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा आज समय की मांग है कि कबीर के विचारों को अंगीकार कर वर्ण विहीन, जाति विहीन समाज का निर्माण ही कबीर के प्रति सच्चा समर्पण होगा।
विज्ञापन





समारेाह में मौजूद तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने पोस्टर का लोकार्पण करते हुए कहा, कबीर अंचल कहे जाने से पूरब के लोगों का सम्मान स्वयं बढ़ जाएगा। हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास जी ने कहा कि कबीर अंचल एक मिशन है जो लोगों को सम्मान देने का एक राष्ट्रीय मंच होगा। यश भारती पुरस्कार से सम्मनित मणेन्द्र मिश्र के कहा कि कबीर अंचल सद्गुरुकबीर के विचारों को समर्पित होगा।




समाज सेविका जूही सिंह ने कहा कि काशी से लेकर मगहर तक का पूरा भूभाग ही कबीर अंचल है जिसके घोषणा एवं वर्ग विहीन समाज के निर्माण तक यह जन आंदोलन जारी रहेगा। लखनऊ विवि के प्राचीन इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ. विकास दीप वर्मा ने कहा कि कबीर के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा नेता आकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कबीर के बताए मार्ग के अनुसरण की आवश्कता है।
विज्ञापन





इस अवसर पर सतनाम जी महराज, कबीर मठ के मंत्री संत उमाशंकर दासजी, हाईकोर्ट लखनऊ के वकील एमबी सिंह, कबीर विचारक डॉ. हरीतमा, डॉ. दिलीप सिंह, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल, अमरनाथ वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें