फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू किनारे लगा मेला, चलो सखी मेला देखन को....

विज्ञापन
विज्ञापन
सरजू किनारे लगा मेला, चलो सखी मेला देखन को....
विज्ञापन



अयोध्या। सरयू तट पर आयोजित चार दिवसीय सरयू महोत्सव श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। आंजनेय सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सरयू महोत्सव में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की धूम है।


रविवार रात हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रख्यात कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया तो वहीं रविवार सुबह सरयू तट पर 101 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया।
विज्ञापन



प्रख्यात लोकगायिका प्रतिमा यादव व भजन गायक प्रेम दूबे के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो झूमने लगे। प्रतिमा यादव ने सरजू किनारे लगा मेला, चलो सखी मेला देखन को... सहित शिव बारात गीत, सोहर, बधाइयां, लोकगीत की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन



आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि सोमवार सुबह 101 कन्याओं का वैदिक विधिविधान से पूजन-अर्चन कर उनके पांव पखारे गए।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर तीन से 6 छह बजे तक प्रेममूर्ति प्रेमभूषण दास जी महाराज के मुखारविंद से श्रीरामकथा की सुधावृष्टि भी हो रही है। सायंकाल महाआरती में भक्तों का रेला उमड़ता है। कार्यक्रम में महंत कमलनयन दास, राजकुमार दास, महंत मनीषदास, महंत गिरीश दास सहित बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य एवं भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें