फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू जयंती पर रामनगरी में हजारों भक्तों ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में जेष्ठ शुक्ल पूर्णिमा पर सोमवार को मां सरयू का अवतरण दिवस विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन



इस अवसर पर सरयू तट पर आधा दर्जन समितियों द्वारा मां सरयू की भव्य झांकी सजाई गईं। दीपदान से सरयू तट आलोकित हो उठा।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही तो वहीं सांयकाल हुई मां सरयू की महाआरती में भक्तों की भीड़ उमड़ी।


जेष्ठ शुक्ल पूर्णिमा पर सोमवार को रामनगरी का सरयू तट आस्था का केंद्र बना। मां सरयू के अवतरण दिवस पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा।

ब्रह्म मुहूर्त से ही सरयू में शुरू हुआ दर्शन-पूजन एवं स्नान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाकर नागेश्वरनाथ, रामलला, कनकभवन, हनुमानगढ़ी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।


वहीं सरयू तट पर आंजनेय सेवा संस्थान द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान अध्यक्ष शशिकांत दास ने बताया कि मां सरयू की भव्य झांकी सजाई गई और सायंकाल 5151 बत्ती की महाआरती उतारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत मनीष दास, प्रेममूर्ति प्रेमभूषण दास जी महाराज सहित बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।


दिव्य मां सरयू सेवा संस्थान के तत्वाधान में सजी झांकी का उद्घाटन पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ने किया। संस्थान अध्यक्ष महंत रामदास ने बताया कि मां सरयू की 2051 बत्ती की महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें