फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकार को मंदिर बनाने से कोई रोक नहीं सकता: उद्धव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने फिर अयोध्या आकर राममंदिर की सियासत का कार्ड खेला। रामलला का दर्शन करने के बाद एलान किया कि अब सरकार को राममंदिर बनाने से कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन



शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे विशेष विमान से अयोध्या हवाई पट्टी पर बेटे आदित्य ठाकरे के साथ उतरे। यहां शिवसेना नेताओं ने उनका स्वागत किया।


काफी संख्या में समर्थक भी जुटे। उद्धव काफिले के साथ देवकाली बाईपास स्थित होटल पहुंचे। यहां एक दिन पहले ही आए पार्टी के सभी 18 सांसदों से अभिवादन व चाय के बाद सभी को साथ लेकर सीधे रामलला का दर्शन करने रवाना हुए। करीब साढ़े दस बजे रामलला का दर्शन किया।
विज्ञापन




मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्रदास ने रामनामी ओढ़ा कर प्रसाद दिया। यहां से सीधे होटल पहुंचे शिवसेना प्रमुख ने पत्रकारों से कहा कि दोबारा मैं अयोध्या आया हूं।


एक सवाल के जवाब में शिवसेना प्रमुख ने कहा कि जरूरत पड़ी तो शिवसैनिक राममंदिर के लिए आगे आएंगे। कहा कि हम हिंदुओं के हित के बीच में कभी नहीं आए। हमने ‘पहले मंदिर, फिर सरकार’ का नारा दिया था, फिर राममंदिर की भावना से ही गठबंधन बनाया था।


अब उस भावना को आगे ले जाना होगा। सबको पता है शिवसेना हो या बीजेपी हिंदुत्व की पार्टी है। राममंदिर निर्माण पर सबकी आशाएं जुड़ी हैं, इसीलिए यह सरकार दोबारा आई है।
विज्ञापन



अब बहुमत मिला है तो जनता की भावना के अनुकूल राममंदिर बनकर रहेगा। दोपहर 12.48 पर उद्धव ने अपने चार्टर विमान से मुंबई के लिए उड़ भरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें