फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट से बच्चों समेत महिला जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोछा बाजार। परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। जिन्हें डायल 100 पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। हादसा शनिवार देर शाम बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार खजुरहट रेल फाटक के पास हुआ।
विज्ञापन



इनायतनगर थाना क्षेत्र के ढेमा डहरिया निवासी साधना पांडेय (32) पत्नी महेश पांडेय अपने दो बच्चों मानसी पांडेय (12) और अंश पांडेय (7) के साथ सूरत गुजरात से आ रही थी।


खजुरहट में बस से उतरने के बाद महिला अपने पिता के साथ बाइक से घर जा रही थी। सड़क निर्माण होने के चलते बगल से गुजर रही बस की चपेट में आने से बाइक पलट गई। बाइक चला रहे साधना के पिता बाल-बाल बच गए। जबकि साधना और उनके बच्चे जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें