फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को बांधकर उसे पीटने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। कोतवाली रुदौली के बहरास गांव में गेहूं चुराने के आरोप में एक किशोर को बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन



थाना मवई क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने पुत्र (13) को गांव निवासी आटा चक्की से आटा लाने के 10 जून को भेजा था। वह आटा न लेकर बहरास गांव चला आया।


आरोप है कि गांव में मजार के निकट रहने वाले सुरेश के घर के बाहर रखी गेहूं की बोरी उठाकर ले जाने लगा। इस पर सुरेश के घर की महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया और उसकी पिटाई की।
विज्ञापन



इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया। 13 जून को किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया।


इसके बाद कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव के निर्देश पर एसएसआई शमशाद अली ने शुक्रवार को जांच की। कोतवाल ने बताया कि वायरल वीडियो में किशोर की पिटाई की गई है। लेकिन किशोर के पिता ने किसी प्रकार की शिकायत और मुकदमा दर्ज कराने से इनकार किया है। रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें