फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में झुलसे लोग, बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सुबह से निकली चिलचिलाती धूप से शुक्रवार को लोग बेहाल नजर आए। तापमान बढ़ने से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग अगले सप्ताह हल्की बरसात के साथ लू चलने की संभावना व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों की हालत खराब कर दी। दिन चढ़ने के साथ-साथ सख्त हो रहे सूर्यदेव के तेवर से चमड़ी झुलसने लगी। ऊपर से चल रही गर्म हवा के थपेड़ों ने समस्या चौगुनी कर दी।


दोपहर तक पारा 40 के पार पहुंचा तो लोग घर से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पाए। राहगीर थोड़ी दूर चलकर हांफते नजर आए। वहीं, नौजवान, महिलाएं समेत अधिकांश लोग मुंह बांधकर सिर पर कपड़ा रखकर धूप से बचाव के इंतजाम करते दिखे।
विज्ञापन



शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा।


आर्द्रता अधिकतम 61 व न्यूनतम 25 फीसदी रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले सप्ताह काले बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बरसात की संभावना है। पश्चिमी हवा के साथ लू भी चलने की उम्मीद है, जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें