शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प
अयोध्या। विद्यार्थी परिषद अयोध्या द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता के लिए नेशन फस्ट वोटिंग मस्ट कार्यक्रम के अंतर्गत अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में सम्मेलन किया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ अवध विवि के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित व अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री घनश्याम साही ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान शत प्रतिशत मतदान हेतु लोगों ने संकल्प लिया।
कुलपति कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारी ताकत है, इसका प्रयोग हमें अवश्य करना चाहिए। प्रांत संगठन मंत्री घनश्याम साही ने कहा कि जागरूक संगठन के कार्यकर्ता होने के कारण हमारा दायित्व है कि हम एक अच्छी व बहुमत वाली सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
इस दौरान लोकसभा संयोजक विवेक सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश वर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. मीनू दूबे, महानगर अध्यक्ष डॉ. मोनिका परमार, संगठन मंत्री अजय प्रताप, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिजीत मिश्रा, महानगर मंत्री शशांक कसौधन समेत अन्य मौजूद रहे।