फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगने से पहले शुरू होगा मंदिर निर्माण : परमहंस दास

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता लगने से पहले शुरू होगा मंदिर निर्माण
विज्ञापन

फैजाबाद। आपसी वैमनस्यता के चलते अब तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हो सका। रामलला की इच्छा से 2019 के चुनाव में आचार संहिता लगने से पहले राम मंदिर निर्माण की घोषणा हो जाएगी।

इसके लिए योगी व मोदी से बात की जाएगी। ये बात तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कही। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह असहयोग आंदोलन करेंगे और फिर भी बात नहीं बनी तो आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन


वो बुधवार को मवई ब्लॉक क्षेत्र गायत्री नगर में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचे थे। यहां दरबार में अवध के प्रख्यात मानस प्रवक्ता नारायणी तिवारी द्वारा चल रही राम कथा की व्यास गद्दी की पूजा-अर्चना की।

उन्होंने श्रद्धालुओं को राम कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि कथा ही मनुष्य की व्यथा को दूर करती है। युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से दूर हो रही है, उसी के कारण परिवार बिखर रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार गोमाता दर-दर भटक रही है, उसी प्रकार बेटों में संस्कारों की कमी के कारण माता-पिता दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम संरक्षक राम नरेश तिवारी, सरयू प्रसाद तिवारी, जितेंद्र शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें