फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी के बीच आंदोलन को रवाना हुए राज्य कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारेबाजी के बीच रवाना हुए राज्य कर्मचारी
विज्ञापन

फैजाबाद। नारेबाजी के बीच सोमवार को राज्य कर्मचारी लखनऊ के लिए रवाना हुए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ अन्य संगठनों के बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल थे।

सभी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लखनऊ में आयोजित वादा निभाओ रैली में शामिल होने के लिए गए। परिषद के जिलाध्यक्ष ओपी सिंह के नेतृत्व में दर्जन भर घटक संगठन के लोग सुबह तिकोनिया पार्क पहुंचे थे।
विज्ञापन


यहां से बसों सहित अन्य वाहनों से रवाना होने के पहले कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों को पुरानी पेेंशन बहाली कराने संबंधी संकल्प दिलाया गया। इसमें अरविंद कुमार सिंह, महेश चंद्र सिंह, रजेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह, राम सुमेर सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन


इसी तरह डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सामने से भी कर्मचारियों का जत्था आंदोलन के लिए रवाना हुआ। पीएमएस संघ के डॉ. राम किशोर, राम बली गुप्ता, अभय दूबे, चंद्र भान यादव पालीटेक्निक से कर्मचारियों सहित अन्य विभागों से भी कर्मचारी लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें