फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगें विहिप अध्यक्ष कोकजे, शिक्षा वर्ग में होंगें शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज आएंगे विहिप अध्यक्ष कोकजे
विज्ञापन

अयोध्या। कारसेवकपुरम में संचालित विहिप के परिषद शिक्षा वर्ग के समापन में आज विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णसुदाशिव कोकजे शामिल होंगे। वे बृहस्पतिवार सुबह अयोध्या पहुंचेंगे और प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करेंगे। अपराह्न विभिन्न प्रांतों से आए कार्यकर्ताओं, विहिप, बजरंग दल व संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सायंकाल बौद्धिक सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विहिप के भोलेंद्र जी ने बताया कि 5 जून से संचालित विहिप के परिषद शिक्षा वर्ग का समापन अध्यक्ष कोकजे के द्वारा किया जाएगा। बताया कि 15 जून को दीक्षांत समारोह का आयोजन श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में किया जाएगा। इससे पूर्व बुधवार को विहिप के संगठन मंत्री अंबरीश सिंह व रामाशीष जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। परिषद शिक्षा वर्ग में काशी, अवध, कानुपर, व गोरक्ष प्रांत के करीब 500 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें