फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में कम मिलीं कॉपियां, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की 27 उत्तर पुस्तिकाएं कम मिली
विज्ञापन

फैजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर की बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को मंडलीय सचल दल को निरीक्षण के समय जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर लेखा-जोखा के समय 27 उत्तर पुस्तिकाएं कम मिलीं, जिस पर केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में इंटर कम्प्यूटर, फल, खाद्य संस्करण, पाकशास्त्र, परिधान रचना एवं साज सज्जा आदि व्यावसायिक विषयों की और द्वितीय पाली में इंटर भूगोल की परीक्षा संपन्न हुई। प्रेस सेल प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान मंडलीय वित्त एवं लेखाधिकारी अपर्णा सिंह के नेतृत्व में मंडलीय सचल दल ने जिले के रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज, शाहगंज एवं कालीचरण इंटर कॉलेज आदिलपुर परीक्षा केंद्रों को सघन निरीक्षण किया। इन दोनो परीक्षा केंद्रों पर दल के सदस्यों ने उपलब्ध उत्तर पुस्तिकाओं का रिकॉर्ड से मिलान किया तो कालीचरण इटर कॉलेज आदिलपुर परीक्षा केंद्र पर 27 कॉपियां कम पायी गयीं। इसे गंभीर प्रकरण मानते हुए उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी फटकार लगाते हुए उत्तर पुस्तिकाओं का सही लेखा-जोखा एक दिन में प्रस्तुत करते हुए आख्या देने का निर्देश दिया। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसी पाली की परीक्षा के दौरान ही मंडल उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालायें मनीषा ओझा के दूसरे मंडलीय सचल दल ने शहर के एमएलएमएल(मनोहर लाल) इ.का. परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें