फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाका हनुमानगढ़ी में फाल्गुन महोत्सव की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाका हनुमानगढ़ी में फाल्गुन महोत्सव 26 को
विज्ञापन

फैजाबाद। खाटू श्याम परिवार एवं श्री हनुमत जनजागरण सेवा समिति नाका हनुमानगढ़ी फैजाबाद के संयोजकत्व में पौराणिक सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी नाका में 13वर्षोें से फाल्गुन शुक्ल रंगभरी एकादशी पर पारंपरिक रूप में मनाए जा रहे फाल्गुन महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव को भव्य बनाने हेतु शुक्रवार को मंदिर के महंत रामदास की अध्यक्षता में बैठक की गई। महंत रामदास ने बताया कि 26 फरवरी को अपराह्न 3 बजे श्रीरामजानकी मंदिर फतेहगंज से निशान शोभायात्रा निकलेगी। रात्रिकाल 8 बजे इलाहाबाद के तूफानी गुप्ता द्वारा हनुमान की जी भव्य झांकी तथा राधा-कृष्ण का युगल नृत्य एवं फूलों की होली खेली जाएगी। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा। बैठक में बसु अग्रवाल, अनिल पांडेय, सूर्य कुमार तिवारी, सरदार हरदीप सिंह, अनिल पांडेय, पुजारी अजय तिवारी, पदमाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें