फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी सत्र से शुरू होगा होटल मैनेजमेंट का कोर्स: कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
नए सत्र से शुरू होगा होटल मैनेजमेंट का कोर्स
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग एवं ट्रैवेल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बीच होटल मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने का समझौता हुआ है। कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि यह अनुबंध विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी होगा। अभी आगे और भी अनुबंध कराया जाना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को पर्यटन का प्रमुख क्षेत्र बनानेे का प्रयास किया जा रहा है। जिससे यहां के छात्रों को अब रोजगार के लिए कहीं भी बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है, रोजगार उनको यहीं प्राप्त हो जायेगा। कहा कि आगामी सत्र से होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी प्रारंभ किया जायेगा।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अतिथियों की आवश्यकता को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि कस्टमर संतुष्टि ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। इससे पूर्व पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यटन के छात्रों के लिए यह अनुबंध उनके रोजगार में सहायक होगा। इस अनुबंध से पर्यटन के छात्रों से रोजगार एवं ट्रेनिंग में लाभ प्राप्त होगा। टाई के अध्यक्ष सुनील सत्यवत्ता ने कहा कि पर्यटन के छात्रों को स्किल विकसित करना होगा, क्योंकि इस उद्योग में स्किल का बड़ा ही उपयोग है। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ क्रियात्मक ज्ञान अर्जित करें। जिससे रोजगार प्राप्त करने में सहायता प्राप्त होगी। इस अनुबंध से विश्वविद्यालय के पर्यटन के छात्रों को रोजगार प्राप्त करने में सहायता प्राप्त होगी। इस अनुबंध के बाद मेरी संस्था से लोगों द्वारा लगातार यहां के छात्रों को पर्यटन उद्योग में वर्तमान स्वरूप में उपयोगी चीजों के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. संग्राम सिंह, डॉ. देव नारायण वर्मा, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. राज कुमार सिंह, डॉ. मृदुला पांडेय, डॉ. अभिषेक मौर्य, डॉ. आलोक मिश्रा के साथ साथ विभागीय छात्र/छात्राएं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें