फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा कराने को विभाग ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
132 में से 24 परीक्षा केंद्र संवेदनशील
विज्ञापन

फैजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने को लेकर कमर कस ली है। निगरानी बढ़ाने के लिए इस बार उड़ाका दल की संख्या भी बढ़ाई गई है। वहीं जिले में कुल बनाए गए 132 परीक्षा केंद्रों में से 24 केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है, जहां सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। शासन ने भी गत वर्षों में नकल कराने के लिए बदनाम रहे कॉलेजों की सूची मांगी है। वहीं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक भी एक या दो दिन में प्रस्तावित है, जिसमें नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 6 फरवरी से होना संभावित है, जिसकी समय सारणी जारी हो चुकी है। जिले में इस बार 132 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सरकार के निर्देश पर नकलविहीन व पारदर्शिता पूर्ण प्रशिक्षण संपन्न कराने के लिए इन दिनों तैयारियां जोरों पर है। राजकीय इंटर कॉलेज के कोठार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लगभग समस्त प्रश्न पत्र आ चुके हैं। उत्तर पुस्तिकाएं भी 80 प्रतिशत पहुंचने का दावा किया जा रहा है, जिन्हें गणतंत्र दिवस के बाद केंद्र व्यवस्थापकों को वितरित किया जाएगा। शासन की ओर से भी जिन विद्यालयों में गत वर्षों में नकल पकड़ी गई थी, उनकी सूची मांगी गई है। माना जा रहा है कि यहां एसटीएफ के साथ पुलिस की चौकसी बढ़ाई जाएगी। इस बार परीक्षा के दौरान निगरानी बढ़ाने के लिए उड़ाका दल की संख्या भी बढ़ाई गई है। पिछले बोर्ड परीक्षा में 194 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पांच सचल दल का गठन किया गया था। इस बार 132 परीक्षा केंद्रों के लिए छह सचल दल गठित किए गए हैं। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट के प्राचार्य, जीआईसी के प्रधानाचार्य व जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सचल दल में शामिल होंगी। यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


200 परिषदीय शिक्षक बनाए गए कक्ष निरीक्षक
इस बार बोर्ड परीक्षा में परिषद के बहुत कम शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की कमान सौंपी गई है। गत वर्षों में परीक्षा केंद्र अधिक होने की वजह से करीब 2000 परिषदीय शिक्षक कक्ष निरीक्षक बनते थे, लेकिन इस बार करीब 200 परिषदीय शिक्षक ही कक्ष निरीक्षक बनेंगे।

शिक्षा भवन में बनेगा कंट्रोल रूम
परीक्षा के दौरान किसी भी अनियमितता की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यालय पर स्थित बीआरसी कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इस पर प्रधानाचार्य रामजी राय व दूसरी पाली में बनवा के प्रधानाचार्य अशोक कुमार को प्रभारी बनाया गया है। किसी भी सूचना के लिए प्रभारियों के मोबाइल नंबर के अलावा 05278-222599 नंबर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 1998 में जारी नकल अध्यादेश इस बार की परीक्षा में मूल रूप से प्रभावी होगा। किसी भी दशा में नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालय में जरा सी भी अनियमितता पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। गणतंत्र दिवस के बाद उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे।-डॉ. राजेश कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक फैजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें