महंत मणिरामदास का निधन, संतों में शोक
अयोध्या। उज्जैनिया पट्टी हनुमानगढ़ी के महंत 65 वर्षीय मणिरामदास चेला स्व. भगवान दास का गंगा सागर में 22 जनवरी को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अयोध्या के संत-समाज में शोक है। महंत मणिरामदास इन दिनों गंगा सागर में महंत ज्ञानदास के आश्रम पर थे। बंगाल सरकार के सरकारी वाहन से मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उज्जैनिया पट्टी हनुमानगढ़ी अयोध्या लाया गया। महंत मणिरामदास के शिष्य रामचरन दास द्वारा महंत मणिरामदास के शव को सरयू में जलसमाधि दी गई। महंत मणिरामदास के साकेतवास पर गद्दीनशीन महंत रमेश दास, हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास, महंत संतरामदास, महंत मुरलीदास, महंत रामकुमार दास, महंत अवधेश दास, महंत माधवदास, बचई दास, रामपदारथ दास, महंत संजय दास, हेमंतदास समेत अन्य संत-महंतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।