राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से जांच कराई जाए
बीकापुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बीते दिनों हुई बच्चों की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। बीकापुर निवासी सचिंद्रनाथ तिवारी, अजय कुमार, राजेंद्र, रामनरेश ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ऑनलाइन शिकायत भेजकर कहा है कि मेडिकल कॉलेज को ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली कंपनी द्वारा लगभग 69 लाख रुपये का बकाया भुगतान की चेतावनी देने के बाद भी लापरवाही करते हुए ऑक्सीजन की आपूर्ति रोक देने के कारण दो दिन में 48 बच्चों की मौत मानवता को शर्मसार करने वाली और मानवाधिकार के विरुद्ध की गई घोर लापरवाही है। शिकायतकर्ताओं ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।