फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों को कड़ी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव बाल विकास ने अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले की नोडल अफसर व सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार अनिता सी मेश्राम ने निर्माण में लापरवाही के लिए कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों को कड़ी फटकार लगाए। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को प्राथमिकता से समयबद्ध व गुणवत्ता ढंग से करें वरना संबंधित अफसर की खैर नहीं।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक मेें कहा कि शासन से जनपद व ग्राम स्तर पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन संबंधित विभागों से लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन


0 से 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओें का नियमित टीकाकरण व वजन लिया जाए यदि उन्हें किसी प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा की जरूरत हो तो उसे प्रदान करें। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अच्छी गुणवत्ता की वजन मशीन रखने के लिए कहा।

महिला हेल्प लाइन 181, डायल 100 को और प्रभावी बनाया जाए। गुंडा अधिनियम, यातायात चेकिंग, शस्त्र अधिनियम, थाना समाधान दिवस, खनन माफिया, शराब माफिया के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। जनपद में चल रहे निर्माण संबंधी विकास कार्यों की गति में लापरवाही पर कार्यवाही संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने पीएमजीएसवाई, मनरेगा, ग्रामीण पेयजल मिशन, राशनकार्ड, ई-टेंडरिंग, अंबेडकर स्टेडियम, रामायण सर्किट आदि योजनाओं के संबंध में विस्तार से पूछताछ की। बैठक में सीडीओ रवीश गुप्ता, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एडीएम मदन चंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें