फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण के कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जनवरी से विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में होगा। अवध विश्वविद्यालय एवं नगर निगम, अयोध्या के बीच हुए अनुबंध के तहत टूरिस्ट गाइडों को प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं नगर निगम, अयोध्या के बीच गत वर्ष अनुबन्ध हुआ था। उसी क्रम में टूरिस्ट गाइडों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण कार्य 15 जनवरी से प्रारंभ किया जा रहा है।
बताया कि इसके लिए 246 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 106 चयनित हुए थे। 50 लोगों को पहले बैच में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा। बताया कि उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि अयोध्या जिलाधिकारी अनुज झा रहेंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर आयुक्त विशाल सिंह एवं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरएस यादव उपस्थित रहेंगे। बताया कि प्रदेश के विशेषज्ञों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित होगा। परिचय-पत्र नगर निगम अयोध्या द्वारा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें