जिले को मिली वाणिज्य कोर्ट की सौगात
अयोध्या। जिले को एक नई कोर्ट की सौगात मिली है। गुरुवार को इसके पीठासीन अधिकारी ने पदभार ग्रहण कर लिया। हाईकोर्ट इलाहाबाद की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिले में पीठासीन अधिकारी वाणिज्य कोर्ट का गठन किया गया है।
इस कोर्ट के पहले पीठासीन अधिकारी हसनैन कुरैशी ने पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पहले वह आजमगढ़ के जिला जज थे। हाई कोर्ट प्रशासन ने उनका तबादला इस पद के लिए कर दिया था।