संत कबीर नगर की घटना शर्मनाक
अयोध्या। आम आदमी पार्टी ने संत कबीर नगर जिले की जिला योजना बैठक में सांसद और विधायक के बीच मारपीट की घटना को शर्मनाक करार दिया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि सबसे अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा के सांसद विधायक ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया। लगता है कि नैतिकता खत्म हो गई है।