फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत परमहंस दास की जमानत पर सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
महंत परमहंस दास की जमानत पर सुनवाई टली
विज्ञापन

अयोध्या। छह दिसंबर से पहले मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश न लाने पर आत्मदाह करने की धमकी देने के मामले में जेल में निरुद्ध महंत परमहंस दास की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी।

अब इसमें अगली पेशी 20 दिसंबर नियत की गई है। महंत परमहंस दास को सुल्तानपुर जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


फौजदारी के अधिवक्ता विकास कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि महंत परमहंस दास की जमानत पर सोमवार को सुनवाई होनी थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वरुण मोहित निगम ने पिछली पेशी पर जमानत पर सुनवाई के लिए कोतवाली से मामले की केस डायरी तलब की थी।

लेकिन विवेचक के छुट्टी पर होने के कारण कोतवाली से न तो आख्या आ सकी और ना ही केस डायरी। इसलिए मामले में सुनवाई टाल दी गई। महंत परमहंस दास की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि सोमवार को पूरी हो रही थी।

इसलिए उन्हें सुल्तानपुर जेल से लाकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सुल्तानपुर कारागार से पेशी पर आए स्वामी परमहंस ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के इशारे मेरी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


मेरे साथ हुए कृत्य का भाजपा के सामने परिणाम पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में हुई हार के रूप में सामने आया है। कहा कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले मंदिर निर्माण नहीं शुरू हुआ तो 2019 में भाजपा मुक्त भारत होगा। मुझे जेल भेज कर भाजपा ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें