गन्ना सुरक्षण बैठक कल
फैजाबाद। गन्ना क्षेत्र सुरक्षण को लेकर लखनऊ में बैठक 20 सितंबर को होगी। इसमें गन्ना किसान भाग लेंगे। उपगन्ना आयुक्त ने बताया कि पेराई सत्र 2018-19 के लिए फैजाबाद परिक्षेत्र की गन्ना सुरक्षण की बैठक 20 सितंबर को लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान, डालीबाग, लखनऊ के सभागार में होगी। उन्होंने गन्ना किसानों से निर्धारित तिथि में बैठक में भाग लेने के लिए कहा है।