फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48192 ने दी पुलिस परीक्षा, 7

विज्ञापन
विज्ञापन
48192 ने दी परीक्षा, 7872 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

फैजाबाद। प्रदेश में करीब 41 हजार 520 पुलिस व पीएसी में महिला-पुरुष सिपाहियों की भर्ती के लिए दो दिवसीय लिखित परीक्षा मंगलवार को समाप्त हो गई। जिले में 20 केंद्रों पर हो रही इस दो दिवसीय परीक्षा में सुबह-शाम की पाली को मिलाकर चार पालियों में कुल 56,064 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 48 हजार 192 ने परीक्षा में भाग लिया। कुल मिलाकर 7872 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह की पाली में 10 से दोपहर 12 बजे तक व शाम की पाली में अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक हुई। परीक्षा में बस्ती, गोरखपुर, संत कबीरनगर, गोंडा, सुलतानपुर, बहराइच, बलरामपुर आदि जनपद के परीक्षार्थी शामिल हुए। सोमवार को पहले दिन दो पालियों में 28 हजार 32 अभ्यर्थियों में से 1722 ने परीक्षा छोड़ी है। दूसरे दिन 28 हजार 32 अभ्यर्थियों में से 6150 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि करते हुए परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा को सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों की पहचान के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी भी गई। 40 ऑब्जर्वर, छह सीओ, दो उपाधीक्षक, 40 निरीक्षक, 120 दरोगा, 140 सिपाही, 40 महिला सिपाही के साथ एक प्लाटून पीएसी विभिन्न सेंटरों पर तैनात की गई थी। इसके अलावा एलआईयू की टीम के साथ सादी वर्दी में लखनऊ मुख्यालय व एसटीएफ की टीम भी परीक्षा पर निगरानी रख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें