फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग ट्रेड का पेपर मिलने से आईटीआई छात्राएं आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग ट्रेड का पेपर मिलने से छात्राओं ने लगाया जाम
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले के आईटीआई संस्थान की परीक्षा में अलग ट्रेड का प्रश्न पत्र मिलने से आक्रोशित छात्राओं ने केंद्र के समाने जाम लगा दिया। उनका कहना था कि वे बेसिक कॉटमोलॉजी ट्रेड से पढ़ाई कर रही हैं जबकि मंगलवार को परीक्षा के दौरान उनको कोपा ट्रेड का पेपर दे दिया गया। उन्होंने पेपर निरस्त कर बेसिक कॉटमोलॉजी का पेपर कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल अमर सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
विज्ञापन

आईटीआई छात्रा आशा व छात्रा साधना ने बताया है कि लगभग 22 छात्राएं शहर के आईटीआई कॉलेज से बेसिक कॉटमोलॉजी ट्रेड से पढ़ाई कर रहीं हैं। उनका परीक्षा केंद्र श्रीपति सिंह महाविद्यालय भरत नगर पूरा बाजार निर्धारित किया गया है। बताया कि मंगलवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र कोपा ट्रेड का मिला। सभी ने विरोध जताया और परीक्षा न देने की बात कही। इस पर प्रबंधक ने कहा कि आईटीआई से यही पेपर आया है और इसी पेपर पर परीक्षा होगी। छात्रा आशा ने बताया है कि इस दौरान डायल 100 पर भी फोन किया गया लेकिन पुलिस मदद को नहीं पहुंची। छात्राओं की मांग है कि उनका एक वर्ष खराब हो जाएगा, इसलिए जिस ट्रेड की पढ़ाई की है उसी ट्रेड का प्रश्न पत्र दिया जाए। इस मौके पर छात्रा ज्योति, साधना, सुषमा, कंचन, किरन, प्रियंका, उपमा, शिवानी आदि रहीं। वहीं केंद्र व्यवस्थापक राजकुमार श्रीवास्तव ने सारे आरोप निराधार बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें