फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व शांतिं के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व शांति के लिए मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन

फैजाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर 13 व 14 फरवरी को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों, मंदिरों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ समेत शिव बारातों, शोभा यात्राओं आदि धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सभी मजिस्ट्रेट ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों व अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समुचित शांति व्यवस्था बनाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि चिकित्सा सुविधा के लिए एक-एक एंबुलेंस मय चिकित्सक व आवश्यक जीवन जीवन रक्षक औषधियों के साथ नया घाट, नागेश्वरनाथ मंदिर व हनुमानगढ़ी पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं। जिलाधिकारी ने एसएलएओ बृजेंद्र द्विवेदी को स्नानघाट व नागेश्वरनाथ, सहायक चकबंदी अधिकारी प्रवीण सिंह गौतम को सरयू पुल से पश्चिम स्नानघाट व सहायक चकबंदी अधिकारी राम सुरेमन को सरयू पुल से पूरब स्नानघाट का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सहायक चकबंदी अधिकारी रमेश कुमार को नागेश्वर नाथ मंदिर, सहायक अभिलेख अधिकारी राजाराम को हनुमानगढ़ी मंदिर, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह को क्षीरेश्वर नाथ मंदिर और जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह को कनक भवन मंदिर का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी क्रम में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह को यातायात जोनल प्रभारी व जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ को गुप्तारघाट फैजाबाद का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें