फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम टेंट में, अफसोस की बात : वसीम रिजवी

विज्ञापन
विज्ञापन
राम टेंट में, अफसोस की बात : वसीम रिजवी
विज्ञापन

अयोध्या। रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में 8 फरवरी से शुरू होने जा रही सुनवाई के पूर्व एक बार फिर अयोध्या मामले को लेकर हलचल बढ़ गई है। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैय्यद वसीम रिजवी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। बोले कि, भगवान राम अपनी ही जन्मस्थली में टेंट में विराजमान हैैैं, यह अफसोस की बात है। अब अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर जल्द ही बनना चाहिए। वसीम रिजवी कट्टरपंथी मुस्लिमों पर भी बरसे। कहा कि, जो सेकुलर मुस्लिम हैं वह राम मंदिर के पक्ष में हैं जो कट्टरपंथी जेहादी हैं उनको जिन्ना के साथ ही पाकिस्तान चले जाना चाहिए था। मंदिर निर्माण के लिए सुलह पर कहा कि, सुप्रीम कोर्ट में मंदिर निर्माण समिति और शिया वक्फ बोर्ड में हुए समझौते को दाखिल किया जा चुका है। इसलिए उनके पक्ष को अदालत में शीघ्र सुना जाए।
कहा कि हमारी प्रार्थना है कि न्यायालय से एक ऐसा निर्णय आए जिससे राममंदिर निर्माण की बाधाएं दूर हो सकें और अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो, रामलला टेंट से आजाद होकर मंदिर में विराजमान हों। हम अयोध्या में राममंदिर निर्माण और लखनऊ में मस्जिद निर्माण की बात करते हैं। वसीम ने कहा कि जाकिर नाइक जैसे मौलवियों को पाकिस्तान में जाकर रहना चाहिए। देश के सेकुलर मुस्लिमों को यहां सुकून से रहने दिया जाए। यहां आपसी भाईचारे की जरूरत है। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने वसीम रिजवी का अपने आश्रम में स्वागत किया। वसीम रिजवी के साथ बंद कमरे में हुई मुलाकात के बाद आचार्य सतेंद्र दास ने कहा कि विवाद के समाधान के लिए वसीम रिजवी की ठोस पहल है। जो अयोध्या में राममंदिर निर्माण की बात करेगा हम उनके साथ हैं, अन्य मुस्लिमों को भी वसीम रिजवी से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं वसीम रिजवी ने दिगंबर अखाड़ा पहुंचकर महंत सुरेश दास से भी मुलाकात की। महंत सुरेश दास ने भी वसीम रिजवी की पहल का स्वागत किया और कहा कि हम मस्जिद विरोधी नहीं है, अयोध्या से बाहर कहीं भी मस्जिद बने हमें ऐतराज नहीं। इसके बाद वसीम रिजवी न्यास कार्यशाला भी गए और पत्थर तराशी का कार्य देखा। हनुमानगढ़ी के संत राजूदास व रंगमहल के महंत रामशरण दास से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य अशफाक हुसैन जिया, महिरजध्वज, प्रिंस असद अली, राकेश सोनकर, रामलाल जायसवाल, कैसर बाकरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राममंदिर निर्माण में कट्टरपंथी बन रहे बाधा
वसीम रिजवी ने कहा कि कुछ कट्टरपंथी अपनी राजनीति को जीवित रखने के लिए राममंदिर निर्माण में बाधक बन रहे हैं। पिछली बार कपिल सिब्बल ने सुनवाई के लिए समय मांगा। जो पक्ष इस मामले का समाधान नहीं चाहतें वे लटका रहे हैं। कट्टरपंथी मानसिकता की जिद में अब तक यह मामला लटका हुआ है। कहा कि अब सुनवाई में देरी का कोई औचित्य नहीं है, विवाद का हल शीघ्र होना चाहिए ताकि देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो।
विज्ञापन


श्रीरामदर्शन यात्रा का शुभारंभ
अयोध्या। जनपद में श्रीरामजन्मभूमि के दर्शन के लिए चल रही 71 दिवसीय श्रीरामदर्शन यात्रा के 17वें दिवस का शुभारंभ विवेक सृष्टि अयोध्या में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने भारत माता की आरती कर किया। यात्रा संयोजक वासुदेव मौर्य ने बताया कि यात्रा के 17वें दिवस सोहावल विकासखंड के ब्लॉक समन्व्यक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में दो शक्ति केंद्रों देवराकोट एवं दखिनपारा के भक्तों ने रामदर्शन यात्रा में शिरकत की। यात्रा में राकेश जायसवाल, ज्ञान केसरवानी, स्मृता तिवारी, प्रवीन सिंह, राघवेंद्र प्रताप तिवारी, शिवनारायण गुप्ता, अरविंद यादव सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें