फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकार सिंह को मिली फैजाबाद परिक्षेत्र की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओंकार सिंह को मिली फैजाबाद परिक्षेत्र की कमान
विज्ञापन

फैजाबाद। परिक्षेत्र के आईजी विजय प्रकाश का स्थानांतरण लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय कर दिया गया। उनके स्थान पर मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी ओंकार सिंह को भेजा गया है।
विज्ञापन

फैजाबाद रेंज के प्रथम आईजी विजय प्रकाश ने 6 जुलाई 2017 को अपना पदभार ग्रहण किया था। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय प्रकाश इससे पहले वाराणसी समेत 12 जिलों में एसएसपी का पदभार संभाल चुके हैं। छह माह के कार्यकाल में उन्होंने यातायात व्यवस्था से लेकर विवेचना और क्राइम कंट्रोल को लेकर कड़े तेवर दिखाए थे। अब शासन ने मुरादाबाद परिक्षेत्र में डीआईजी के पद पर तैनात आईपीएस ओंकार सिंह को यहां की कमान सौंपी है। बताते हैं कि अभी उनके पदभार संभालने में कुछ वक्त लगेगा। ओंकार सिंह की गिनती प्रदेश के तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है। महराजगंज जिले के मूल निवासी ओंकार सिंह मेरठ, मऊ, बलिया, चित्रकूट समेत कई जिलों में एसपी व एसएसपी रह चुके हैं। हालांकि फैजाबाद को नई सरकार ने आईजी रेंज घोषित किया था, ऐसे में डीआईजी स्तर के अधिकारी की तैनाती फैजाबाद रेंज को होने से फिर से इसे डीआईजी रेंज में बदलने की आशंका प्रबल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें