फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाख कोशिशों के बाद नहीं थम रहा अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जिला मुख्यालय की सदर तहसील समेत रुदौली के अंतर्गत सरयू के किनारे अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


सदर तहसील के अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत माझा तिहुरा व रामपुर हलवारा, महराजगंज थाना अंतर्गत मरना माझा, रुदौली के बालू घाट मरोचा, बरई समेत अन्य इलाकों में रात के अंधेरे में बालू खनन का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।
उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत अफसरों से की जिस पर कार्रवाई भी हुई लेकिन बालू माफियाओं पर अंकुश लगाने में प्रशासन नाकामयाब रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत माझा तिहुरा व रामपुर हलवारा में प्रतिदिन अवैध खनन कर दर्जनों ट्रॉली बालू निकाल कर ले जाई जा रही हैं। इससे राजस्व विभाग को लाखों का चूना लग रहा है।

यहां से अवैध बालू दर्शन नगर व रानोपाली चौकी क्षेत्र में बेची जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस व बालू माफियाओं की मिलीभगत से पुलिस चौकी पूरा बाजार से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरयू के कछार से अवैध खनन का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में अक्सर स्थानीय प्रशासन व खनन विभाग द्वारा कार्रवाई भी की गई। जिसमें बालू लदी ट्रॉलियों, डंफरों व मशीनों को भी जब्त किया गया।

लेकिन बाद में वो बालू माफिया के ऊंचे रसूख के चलते छूट जाती रही हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर इन जगहों की कई बार पैमाइश भी की गई लेकिन नतीजा ढाक का पात ही रहा।

इस संदर्भ में रुदौली एसडीएम व थाना पुलिस ने कई स्थानों को चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट भी बनाई लेकिन इसका भी कोई परिणाम नहीं निकला।

एसपी ग्रामीण संजय कुमार बताते हैं कि बालू माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

खनन निरीक्षक आशीष द्विवेदी बताते हैं कि अभियान जारी है, कुछ स्थानों को चिह्नित किया गया है, यहां पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें