फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम हटाने गई पुलिस टीम से भिड़े गन्ना लदे वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा। फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर मंगलवार की रात गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लगे जाम को हटाने पहुंची पुलिस टीम और गन्ना किसानों के बीच तकरार के बाद हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन


मारपीट में तीन किसानों को हल्की चोट भी आई है। पुलिस ने मौके से दो किसानों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग की धारा में चालान किया है। पुलिस के अनुसार फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का लंबा जाम लगा हुआ था।

इसी दौरान भारतीय स्टेट बैंक मोती नगर के सामने वाहन चालक एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में वाहन समेत बीच रोड पर आ गए। जिसके चलते जाम लग गया।

सूचना पर दरोगा अरविंद राम समेत कुछ अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जाम हटवाने की कोशिश की तो गन्ना किसान पुलिस पर धन उगाही कर वाहनों को आगे पीछे कराने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन


इस पर पुलिसकर्मियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और लाठियां तान दीं। पुलिस का रवैया गन्ना किसानों को नागवार लगा और वह भी आक्रामक हो गए।

इस दौरान दोनों के बीच तकरार के साथ-साथ हाथापाई भी हुई और भगदड़ मच गई। इसमें तीन किसान घायल हो गए। पुलिस ने संदीप कुमार और कृष्ण कुमार निवासी महावां कोतवाली बीकापुर को हिरासत मे लिया है।

थानाध्यक्ष पूराकलंदर सुनील सिंह ने बताया कि गन्ना लदे वाहनों का जाम हटाने मसौधा बाजार में पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ गन्ना किसानों की तीखी नोकझोंक हुई है। गन्ना किसान गुस्से में दिखे। संदीप कुमार और कृष्ण कुमार निवासी महावां कोतवाली बीकापुर फैजाबाद को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें