फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं की कमी से बाधित हो रही स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जिले में आशा बहुओं की कमी से प्रसूता व नवजात शिशुओं को मिलने वाली तमाम मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं। जिले के सभी ब्लॉकों में आशा बहुओं के 178 पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शीघ्र ही इन भर्तियों के लिए पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद में इन दिनों आशा बहुओं की कमी से गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में दिक्कत हो रही है। अन्य ग्रामसभाओं का चार्ज होने से आशा बहुओं पर काम का बोझ भी बढ़ा है। ऐसे में केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम स्वास्थ्य सेवाओं का वास्तविक लाभ भी आसानी से नहीं मिल रहा है।

जिले में आशा बहुओं के स्वीकृत कुल 2270 पदों के सापेक्ष 2092 की तैनाती है। इनमें से तमाम ग्रामसभाओं में अतिरिक्त चार्ज भी कार्य कर रही अन्य आशा बहुओं को दिया गया है। मिल्कीपुर ब्लॉक में आशा बहुओं के 26 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


वहीं, रुदौली में 19, हैरिंग्टनगंज में 18, मयाबाजार में 18, सोहावल, मसौधा व मवई में 17-17, बीकापुर व खंडासा में 15-15, तारुन में नौ व पूराबाजार में सात पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नियुक्तियों के लिए शीघ्र ही सीएमओ द्वारा पत्र जारी किया जाएगा।

तदुपरांत ग्राम पंचायत से तीन नामों का चयन करके सीएमओ को प्रेषित किया जाएगा। चयनित आशा बहुओं का प्रशिक्षण कराकर विभाग की ओर से प्रमाणपत्र व पहचान पत्र जारी होने पर वे कार्य करेंगी। फिलहाल इस प्रक्रिया में अभी विलंब के आसार हैं।

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में आशा बहुओं के रिक्त पदों को ब्लॉकवार सूचीबद्ध किया गया है। इनके चयन की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें