मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना
फैजाबाद। उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ फैजाबाद द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार अवकाश लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरने की अगुवाई करते संघ के अध्यक्ष नीलमणि तिवारी ने बेसिक शिक्षा में परिवर्तन, कॉन्वेंट स्कूलों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्राथमिक विद्यालयों को और संसाधन उपलब्ध कराने पर बल दिया। संघ के नेता संजय आजाद ने बताया कि धरने के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाल करने, राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध कराने, गैर शिक्षणेत्तर कार्य से मुक्ति, अंतर जनपदीय स्थानांतरण, समय-समय पर शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने समेत अन्य मांग रखी गई है। उन्होंने बताया कि ये धरना बुधवार को भी जारी रहेगा।