फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर गांव में कटी महिला की चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शेरपुर में कटी महिला की चोटी
बेहोशी की हालत में सीएचसी में कराया गया भर्ती
मवई। थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में सोमवार को सुबह एक महिला की रहस्यमय ढंग से चोटी कट गई। चोटी कटने के बाद बेहोश हुई महिला को सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मवई थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी संतोष कुमार मिश्रा की पत्नी राजकुमारी सुबह करीब साढ़े दस बजे घर में अपनी देवरानी तथा पड़ोस की दुर्गेश प्रीतम आदि के साथ बैठ कर बातें कर रही थी। महिला के पति संतोष ने बताया कि इसी दौरान अचानक राजकुमारी के सिर से कुछ कटे हुए बाल जमीन पर गिरे, जिसको देखकर उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद वहां मौजूद लड़कियों ने राजकुमारी की चोटी खोलकर देखी तो चोटी से बाल कटे हुए मिले। इसी बीच वह बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस महिला को लेकर सीएचसी मवई पहुंची। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविकांत वर्मा ने बताया कि राजकुमारी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया गया है। वहीं, मवई पुलिस ने इसे अफवाह करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें