फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्च का ब्योरा फीड कराने को शासन ने बढ़ाया समय

विज्ञापन
विज्ञापन
खर्च का ब्योरा फीड कराने को शासन ने बढ़ाया समय
विज्ञापन

फैजाबाद। खर्च का ब्योरा फीड न होने से गांवों का विकास तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। अब एक बार फिर ब्योरा फीड करने का समय बढ़ा दिया गया है। ग्राम विकास योजना को लेकर गांवों की कार्ययोजना फीड होने के बाद विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश शासन ने नए साल में गांव में कार्य कराने की नई व्यवस्था की है। इसकी कार्ययोजना को फीड कराने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया गया था। जिले में अब तक लगभग 98 फीसदी ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना फीड हो चुकी है। मगर पिछले वित्तीय साल में ग्राम पंचायतों में हुए खर्च का ब्योरा निर्धारित समय में फीड नहीं किया जा सका है। अब तक 835 ग्राम पंचायतों में लगभग साढ़े तीन सौ ग्राम पंचायतों का डाटा फीड किया गया है। शासन न एक बार फिर फीडिंग के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। अब 15 सितंबर तक गांव में विकास कार्य का ब्योरा फीड किया जाएगा। गांव की कार्ययोजना फीड किए जाने के बाद विकास प्रशासन गांव के लिए आवंटित धन से कार्य कराए में तेजी लाने का निर्देश दे रहा है। हालांकि अभी जिले के ज्यादातर गांव में कार्य रफ्तार नहीं पकड़ सके हैं। डीपीआरओ सभाजीत पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायतों को कार्ययोजना के मुताबिक कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें