अयोध्या। अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा की जमीन को लेकर आठ मई से जानकारी ली जा सकती है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की टीम नियत स्थानों पर उपलब्ध रहेगी। अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य किया जाना है।
चौड़ीकरण से आच्छादित सभी भू-स्वामियों से आग्रह किया गया है कि भूमि के क्रय और सहमति के संबंध में प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग की टीम आठ मई से गुप्तार घाट एवं सूर्य कुंड, नाका गैंग हट प्रांतीय खंड अयोध्या में 11 बजे से तीन बजे तक उपलब्ध रहेगी। बताया गया है कि सभी भू-स्वामी स्वामित्व संबंधी अभिलेख बैनामा, खतौनी आदि, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, तीन फोटो, एक गवाह का आधार कार्ड एवं तीन फोटो के साथ निर्धारित स्थलों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद