अयोध्या। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बुधवार देर शाम अयोध्या में चल रही विकास परियोजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की। उन्होंने निर्माण के साथ जगह-जगह हरियाली बढ़ाने पर जोर रहा। इसके लिए अच्छे पौधों को लगवाने की बात कही।
विकास भवन के वीसी रूम में मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम नितीश कुमार, एडीएम प्रभाकांत अवस्थी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सहित अन्य अफसर मौजूद थे। मुख्य सचिव ने रामपथ सहित अयोध्या में चल रही सभी परियोजनाओं के बारे में बारी-बारी से जानकारी ली। उन्होंने सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता पर विशेष फोकस रहा। कहा कि परियोजनाएं समय से पूरा कराएं। कोई दिक्कत हो तो उसे दूर कराएं।
समीक्षा में मुख्य सचिव का फोकस पूरी अयोध्या में हरियाली पर खासतौर से रहा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अयोध्या में कंक्रीट के निर्माण हो रहे हैं। एयरपोर्ट हो या भवन और पथ। निर्माण में क्रंकीट का ही प्रयोग हो रहा है। बताया कि उनका फोकस अयोध्या में हरियाली पर रहा। एयरपोर्ट से निकले या फिर किसी पथ पर चले। अच्छे पौधों के साथ वृक्षों की हरियाली रहे। ऐसे स्थानों पर अच्छे पौथे लगाए जाएं। इसके लिए प्राजेक्ट पर काम करने के लिए भी निर्देश दिया है। बताया कि अयोध्या में केवल निर्माण ही न दिखे, हरियाली से भरपूर हो, इसके लिए निर्देश के मुताबिक काम शुरू कराया जाएगा। वीसी में शासन के विभिन्न विभागों के अफसर भी जुड़े थे।