फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 14 को सम्मान

Sun, 14 Feb 2016 12:02 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश चंद्र कपूर मेमोरियल क्रिकेट लीग प्रतियोगिता की आयोजन समिति ने जिले में खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले पूर्व 14 खिलाड़ियों को मैच के दौरान समारोहपूर्वक सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन


सम्मान प्राप्त करने वालों में कई लोगों का नाम अपने समय के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में रहा है। वर्तमान में अब भी ये खेल के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

इन खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट से इंद्रेश त्रिपाठी, बाल किशन निषाद, राजीव श्रीवास्तव, मोहित सिंह, बलवंत सिंह, अंपायर दीपेंद्र श्रीवास्तव, हॉकी में नजरे शमीम, मो. अख्तर, ज्ञानचंद्र और वॉलीबाल से भरतलाल गुप्त, सुरेश चतुर्वेदी बैडमिंटन से अनूप दूबे व साकेत महाविद्यालय के खेल प्राध्यापक मुरारीलाल जायसवाल को सम्मानित किया गया।

इन सभी को राकेश चंद्र कपूर मेमोरियल क्रिकेट लीग के मैच के दौरान ब्लॉक प्रमुख मसौधा सरोज सिंह, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील जायसवाल, अतुल सिंह, संजय तिवारी, अमित सिंह द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें