फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कालेजों में गूंजे वर दे वीणा वादिनी के सुर

Sat, 13 Feb 2016 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत पंचमी व सरस्वती जन्मोत्सव को लेकर जुड़वा शहरों से लेकर गांव-देहात तक पूजन-अर्चन का दौर चला। इस अवसर पर रामनगरी के स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान-दान कर विभिन्न मठ मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। स्कूल-कॉलेजों में वर दे वीणा वादिनी... का स्वर गूंजता रहा।
विज्ञापन


रामनगरी में वसंत पंचमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने अयोध्या के घाटों पर स्नान किया और विभिन्न मठ-मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। हालांकि पर्व के अनुरूप श्रद्धालुओं की भीड़ कम ही दिखी। वहीं शाम को धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई।

बताया गया कि प्रयाग स्नान को गए श्रद्धालुओं की वापसी का दौर शुरू हो गया है। प्रशासन को इलाहाबाद के प्रयाग से स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर रविवार को घाटों व मंदिरों में भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसको लेकर व्यवस्था व सुरक्षा की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वैष्णव परंपरा की पौराणिक पीठ नाका हनुमानगढ़ी में महंत भाष्कर दास के सानिध्य में पूजन-अर्चन हुआ। धूप, दीप, नैवेद्य से आरती की गई। पुजारी रामदास ने बताया कि अबीर-गुलाल व गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाकर वसंत के आगमन का स्वागत किया गया।

जनाना हॉस्पिटल रोड स्थित स्कालर्स एकेडमी में पर्व पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। प्रधानाचार्या पायल सक्सेना व उप प्रधानाचार्या शालू भल्ला ने बच्चों को ज्ञान व शिक्षा का महत्व को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में बच्चों की दो समूहों में प्रतियोगिता हुई।

प्रथम समूह जूनियर वर्ग में बाल कलाकारों ने थ्रेड पेंटिंग के जरिए कला का प्रदर्शन किया, जिसमें आन्या, कृषिका, शांभवती, अभिनव, हरलीन, प्रत्यूषा, नबीला, काम्या आदि की पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रही। दूसरे समूह में सीनियर वर्ग में जीके प्रतियोगिता हुई, जिसमें मुस्कान, अंजलि, आराधना, निक्की, अभिषेक, दिव्यांशी ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें