अयोध्या। नगर मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश समेत जिले में 14 लोग शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि स्वस्थ होने के उपरांत 11 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 7704 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 150 हैं।
शनिवार को 1584 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार की रिपोर्ट में हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के जलालपुर भग्गू में चार मरीजों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप रहा। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र के बंदीपुर, राठहवेली, अंगूरीबाग, सिविल लाइन, अमानीगंज के धरौली, मसौधा के पिलखावा, मिल्कीपुर के बारुन बाजार, मेहदौना, पूरा ब्लॉक के शांतिपुर व सोहावल के रौनाही में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है।