फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीआई अयोध्या के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किया शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीआई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन

अयोध्या। जेसीआई अयोध्या सिटी का 16वां शपथ ग्रहण समारोह सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। अध्याय अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने नव निर्वाचित अध्यक्ष आकाश अग्रवाल को शपथ ग्रहण कराई और अध्याय अध्यक्ष का पदभार सौंपा। अशोक गुप्ता व सौरभ अग्रवाल ने गत वर्ष का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

अध्याय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी में सचिव अमित सिंघल, ट्रेजरर रोहित कंसल, संयुक्त सचिव अमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, शिव वादवानी, केतन अग्रवाल, गौरव, पुरुष वाणी, अर्पित अग्रवाल, डायरेक्टर गोविंद अग्रवाल, अनूप केशरवानी, रोहित अग्रवाल, गौरव आहूजा व पवन अग्रवाल और जेसी रेट चेयरपर्सन नीलम केसरवानी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में जेसी सीनेटर मनीष गोयल की ओर से पांच बच्चों को उनकी पढ़ाई के लिए साल भर की स्कॉलरशिप दी। इस मौके पर जेसीआई सीनेटर अश्विनी कुमार, जेसी संचित अग्रवाल, जेसी अरुण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, उत्तम बंसल, हरीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें