फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मूर्तियों पर माल्र्यापण के साथ शुरू होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण के साथ शुरू होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

अयोध्या। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तय कर दी गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण के साथ होगा।

जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने 70वें गणतंत्र दिवस के के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह साढ़े सात बजे नगर निगम क्षेत्र स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक निर्धारित रूट पर विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। साढ़े आठ बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं अभिवादन किया जाएगा।

सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कलक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। सुबह नौ बजे ग्राम स्वावलंबी विद्यालय रनीवां आचार्य नगर में चरखा यज्ञ एवं सर्वधर्म प्रार्थना किया जाएगा।

साढ़े नौ बजे पुलिस लाइंस में पुलिस परेड का आयोजन होगा। 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं अभिवादन और इसके बाद खेलकूद का आयोजन व क्रॉस कंट्री रेस स्टेडियम, अयोध्या में किया जाएगा।

पूर्वाह्न 11 बजे जिला कारागार एवं बाल कारागार में बंदियों को फल और मिष्ठान वितरण होगा। 11 बजे से ही स्थानीय चैक घंटाघर पर मानव श्रृंखला का बनाई जाएगी।

दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, श्रीराम चिकित्सालय, नए घाट व स्फटिक शिला कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगी पीड़ितों, मरीजों के मध्य फल वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही जिले की 15 बस्तियों व मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। दोपहर दो बजे जीआईसी अयोध्या में निबंध प्रतियोगिता विषय पॉलिथीन एवं तंबाकू धूम्रपान निषेध पर कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा अधिकतम 500 शब्द समय दो घंटे और सांय छह बजे चैक घंटा घर पर सांप्रदायिक सौहार्द के लिए सभी व्यक्तियों द्वारा मोमबत्तियों के माध्यम से प्रकाशमय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें