आरबीएसके ने तीन बच्चों को दी नई मुस्कान
फैजाबाद। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने बीते माह तीन बच्चों के कटे होंठ व तालु का सफल ऑपरेशन कराकर उन्हें नई मुस्कान दी है। आरबीएस के जिला समन्वयक डॉ. हम्माद ने बताया कि मिल्कीपुर ब्लॉक के तीन बच्चों के कटे होंठ एवं जुड़े तालु का ऑपरेशन कराया गया है। जिसमें 15 वर्षीय पारुल एवं 8 वर्षीय रमेश के कटे तालु का एवं 10 वर्षीय दिलशान के कटे होंठ का सफल ऑपरेशन दो अगस्त को लखनऊ स्थित सिटी हॉस्पिटल में कराया गया है। बताया कि सोहावल ब्लॉक की सात वर्षीय शालिनी को गुर्दे की समस्या थी, जिसे आरबीएस के टीम ने सोहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संदर्भित किया गया था। चार महीने के इलाज के बाद अब शालिनी भी स्वस्थ हो चुकी है।