फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएनजीसी, डीएलडब्ल्यू, सीआरपीएफ व एसयू ब्लॉक से निकलेंगे खिताब के दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएनजीसी देहरादून ने एस यू ब्लॉक दिल्ली को हराया
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम डाभासेमर में आयोजित अखिल भारतीय प्राइजमनी आमंत्रण वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मैच चौथे दिन सायंकाल दूधिया रोशनी के बीच खेले गए। मैच में ओएनजीसी देहरादून ने एस यू ब्लॉक दिल्ली को 25-21 व 26- 24 से हराया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मैच बीइजी रुड़की और साई हॉस्टल रायबरेली के बीच खेला गया। जिसमें शानदार खेल दिखाते हुए बीइजी रुड़की ने साईं रायबरेली को 25-23, 25-15, 25-20 के अंतर से हराया।
प्रतियोगिता का तीसरा मैच क्वार्टर फाइनल मैच था, इसमें ओएनजीसी ने एनईआर गोरखपुर को 25-18, 25-22 व 25-18 के अंतर से हराया। संयुक्त छात्रावास उत्तर प्रदेश ने जम्मू रेलवे को 3-0 से हराया। क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया यह प्राइज मनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता लीड कम नाक आउट आधार पर खेली जा रही है। इसमें ज्यादा मैच जीतने वाली टीम क्वालीफाई करके अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है। फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने मौजूद रहकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लगा रखा है चार चांद
फैजाबाद। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय वालीबॉल प्रतियोगिता में आए हुए अंतर्राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में चार चांद लगा रखा है। इन खिलाड़ियों ने वालीबॉल में भारत में ही नहीं बल्कि भारत देश के बाहर भी अपने देश का परचम लहराया है। इन खिलाड़ियों में प्रमुख रूप से सुब्बाराव, अवनीश कुमार यादव व मिथिलेश सिंह हैं। जिन्होंने एशियन चैंपियनशिप, एशियन गेम्स जैसी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग किया है। अवनीश कुमार यादव ने बताया की सन 2000 में एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया 2002 में एशियन गेम्स बुसान में भारतीय टीम की ओर से खेले। 2003 में एशियन चैंपियनशिप, 2005 में एशियन चैंपियनशिप, 1996 से 2000 तक लगातार नेशनल चैंपियनशिप में पदक दिलाते रहे। 2012 में एशियन क्लब चैंपियनशिप में फिर प्रतिभाग किया पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिथिलेश सिंह ने बताया एशियन चैंपियनशिप सन 2001 में प्रतिभाग किया है, 2000 से लेकर 2012 तक नेशनल चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने बताया यदि अन्य खेलों की तरह वॉलीबॉल में भी लीग शुरू हो जाए तो इस खेल में भी हमें क्रिकेट की ही तरह बहुत से चमकते सितारे दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें