फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सीएचसी अधीक्षकों से जवाब तलब, लिपिक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सीएचसी अधीक्षकों से जवाब तलब, लिपिक सस्पेंड
विज्ञापन

फैजाबाद। स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ से लेकर लिपिक तक सब कामचोरी कर रहे हैं। हर माह न मीटिंग होती है, न ही अनुपालन आख्या दी जाती है। यह तल्ख टिप्पणी डीएम डॉ. अनिल कुमार पाठक ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक में की। उन्होंने जिले खंडासा, तारुन और हैरिंग्टनगंज के सीएचसी अधिक से स्पष्टीकरण तलब करते हुए एनएचएम के एक लिपिक को सस्पेंड करने का आदेश दिया। डीएम ने सीएमओ के ढीले कामकाज पर जमकर फटकार लगाई। निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन बैठक कर मुझे प्रत्येक सप्ताह अवगत कराएं। इसी के साथ जिला प्रबंधन इकाई को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में शिफ्ट होकर बैठने का कहा।
बैठक में डीएम ने तमाम अनियमितताएं पकड़ी। सीएमओ से कहा कि आपकी मासिक बैठक नियमित हर माह नहीं हो रही है। अनुपालन आख्या भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों द्वारा समय से नहीं भेजी जा रही है। इसको गंभीरता से लिया जाए। समिति के कार्ययोजनाओं की बैठक प्रत्येक माह में की जाए। कार्ययोजनाओं की अनुपालन आख्या में प्रत्येक हालत में 15 दिन के अंदर आ जानी चाहिए। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। इसी के साथ विकासखंड तारून, खंडासा और हरिग्टनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों द्वारा समय से अनुपालन आख्या नहीं भेजने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगे जाने का निर्देश सीएमओ को दिया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अनुपालन आख्या नहीं आई तो सीएमओ के विरुद्ध शासन को लिखकर कार्यवाही की जाएगी। राष्ट्रीय अंधता निवारण संबंधी सत्यापन रिपोर्ट अभी तक न प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों 24 घंटे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न मदों में उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष व्यय की स्थिति में लापरवाही, हीलाहवाली और गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित बाबू बलवंत सिंह को तत्काल निलंबित करने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। सीएमओ ने शाम तक इसका पालन कर डीएम को सूचित भी किया है। बैठक के दौरान स्वास्थ्य संबंधी कार्य योजनाओं के संचालन में लापरवाही के साथ कमी पाए जाने पर सभी विकास खंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों के पर नराजगी जताते हुए कहा कि कार्ययोजनाओं व उत्तरदायित्वयों में सुधार लाएं, अगर अगली बैठक में कमी पाई गई तो सभी विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन बैठक कर कार्यवृत्ति बनाएं और आयोजित बैठक के कार्यवृत्तियों से मुझे प्रत्येक सप्ताह अवगत कराएं। इसी के साथ जिला प्रबंधन इकाई को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में शिफ्ट होकर बैठने और प्रत्येक पत्रों व फाइलों का अदान-प्रदान भी रजिस्टर में दर्ज करने को कहा ।

सीएचसी व पीएचसी पर छापेमारी का जिम्मा सीडीओ को
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता को निर्देश दिए कि टीम गठित कर सभी सीएचसी/पीएससी का आकस्मिक निरीक्षण कराएं और समय से उनकी उपस्थिति के साथ कार्यों का भी मौके पर निरीक्षण कर कार्यवाही करें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबी द्विवेदी को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि ऐसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का जहां पर प्रसव का स्तर गिर रहा है, उसका निरीक्षण कर सूचित करें कि क्या कारण है और इसका स्तर क्यों गिर रहा है, जिससे उसमें सुधार किया जा सके।
विज्ञापन


स्कूलों से 100 मीटर की परिधि में न खुले तंबाकू की दुकान
डीएम ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सख्त रुख अपनाते हुए आदेश दिया कि स्कूलों के 100 मीटर के परिधि तक तंबाकू आदि बेचने वालों की कोई भी दुकान नहीं होनी चाहिए। सीएमओ टीम बनाकर इसका निरीक्षण करें और दुकान पाए जाने पर संबंधित के प्रति तत्काल कार्यवाही करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें