फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अंहकार से दूर रहने की दी नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। प्रधानमंत्री का सबसे ज्यादा जोर अहंकार से दूर रहने और पारदर्शिता पर रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता का आशीर्वाद है कि आज भाजपा और आप सब इस मुकाम पर हैं।
विज्ञापन


अपने पद पर रहते हुए बिना भेदभाव के कार्य करें। जनहित को सर्वोपरि रखें। आपके किसी कार्य से पार्टी और संगठन पर आंच नहीं आनी चाहिए।

यह जानकारी मंगलवार को अयोध्या नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने प्रधानमंत्री से दिल्ली में मिलने के बाद दी। कहा, पीएम से मिलकर अभिभूत हैं।

पीएम ने मंगलवार को प्रदेश के नवनिर्वाचित महापौरों को पीएमओ में ही बुलाकर उन्हें जीत की बधाइयां दी। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय बताते हैं कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि इसमें निकायों, खासकर नगर निगमों की महत्वपूर्ण भूमिका हो चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें