फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों का दबाव, फिर भी पैसेंजर निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। कार्तिक पूर्णिमा परिक्रमा मेला 28 अक्तूबर से शुरू हो रहा है, इसके बावजूद रेल प्रशासन ने फैजाबाद-मुगलसराय पैसेंजर को 9 नवंबर तक निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


इसके पीछे संचालन की दिक्कतें गिनाई गई हैं। मगर ट्रेन रद्द होने से गुरुवार से यात्रियों का सांसत बढ़ गई है। हर साल मेला के मद्देनजर नई ट्रेनों का संचालन कराने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को जाता था।

मगर इस बार एक ट्रेन फैजाबाद-मुगलसराय पैसेंजर को 9 नवंबर तक निरस्त कर दिया गया है। इसके पीछे त्योहारों में बढ़ती भीड़ के कारण इसके इंजन व बोगी को स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व सूचना न होने के कारण गुरुवार को इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों का परेशानियों कर सामना करना पड़ा। डिवीजन कॉमर्शियल अधिकारी लखनऊ अंबरीश कुमार के अनुसार ऑपरेशनल रीजन के चलते 6 पैसेंजर गाड़ियों को 9 नवंबर तक निरस्त किया गया है, जिनमें फैजाबाद-मुगलसराय पैसेंजर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें