फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुदौली को 48 करोड़ की सौगात दे गए डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली (फैजाबाद)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र को एक फ्लाई ओवर, अग्निशमन केंद्र सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए लगभग 48 करोड़ रुपये की सौगात दी। शिलान्यास व लोकार्पण के बाद हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बने, ये हम सबकी आकांक्षा है। इंतजार सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के निर्णय व आपसी समझौते का है। इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम के नारे भी लगवाए।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार मुक्त, अन्याय मुक्त व विकास युक्त सरकार बनाने के लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। कहा मुख्यमंत्री योगी की सरकार में जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने और विकास के लिए प्रदेश में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। सरकार बनने के बाद किसानों का कर्जा माफी के साथ-साथ 13 लाख गरीबों को आवास की पहली किश्त जारी की जा चुकी है, इस क्रम में 86 हजार 5 सौ किमी सड़क गड्ढा मुक्त की जा चुकी है। निर्माण कार्यों मे दोषी पाए गए अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।
2019 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व मे देश मजबूत हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने व उनकी बुआ ने बहुत से शिलान्यास किए हैं, जिनका काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है, उसको पूरा कराने के लिए बिना भेदभाव के भाजपा काम कर रही है। कहा कि रुदौली के भेलसर-रुदौली मार्ग पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज की स्वीकृति 2014 मे मिली थी, जिसका निर्माण अब तक पूरा हो जाना चाहिए था। उपमुख्यमंत्री ने भेलसर रुदौली मार्ग पर दो लेन के उपरिगामी सेतु, रूदौली में अगिभनशमन केंद्र व विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों की आधारशिला रखी। इन सब परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 48 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन


सेतु के लिए विधायक ने लड़ी लंबी लड़ाई : सांसद
राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ही सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम रही है। सांसद लल्लू सिंह ने किहा कि उपरगामी सेतु के लिए विधायक ने लंबी लड़ाई लड़ी है। विधायक राम चंद्र यादव ने अनार पट्टी में कल्याणी नदी पर पुल और राम सरनदासपुर से रुदौली बड़ागांव मार्ग के डामरीकरण की मांग की, जिसका निर्माण कराने की घोषणा उपमुख्यमंत्री ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल ने की। इस मौके पर विधायक गोसाईगंज इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, बीकापुर शोभा सिंह, अयोध्या वेद गुप्ता समेत पूर्व प्रमुख सर्वजीत सिह, प्रमुख मवई राजीव तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम का हुआ भव्य स्वागत
उपमुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिह, ब्लाक प्रमुख मवई राजीव तिवारी ने राम दरबार भेटकर किया। भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, राज्य सभा सांसद विनय कटियार, सांसद लल्लू सिंह का स्वागत चांदी का मुकुट पहना कर किया। रुदौली बार अध्यक्ष राम भोला तिवारी, महामंत्री राम रतन यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी सहित अन्य भाजपाइयों ने भी उप मुख्यमंत्री का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें