फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत जिलाधिकारी डा. अनिल पाठक ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में दर्शन पूजन के बाद संभाली जिम्मेदारी
विज्ञापन

फैजाबाद। प्रदेश शासन से तबादले पर भेजे गए नवागत जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक ने शुक्रवार की देर शाम यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को अपनी प्राथमिकता बताई।

प्रदेश शासन ने फैजाबाद के जिलाधिकारी रहे एसके राय का तबादला परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक लखनऊ के पद पर कर दिया। यहां डीएम के रूप में 2009 बैच के आईएएस अधिकारी डा. अनिल कुमार पाठक को नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने देर शाम यहां पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। जौनपुर जिले के मूल निवासी नवागत जिलाधिकारी इसके पूर्व निदेशक भूमि अध्याप्ति राजस्व परिषद, अपर निदेशक सूचना, विशेष सचिव औद्योगिक विकास के साथ अन्य पदों पर रह चुके हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को अपनी प्राथमिकता बताई। कहा कि त्योहारों दुर्गा पूजा, रामलीला को शांति व सौहार्द के बीच संपन्न कराएं। संपूर्ण समाधान दिवस के जरिए आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में शामिल होगा।
विज्ञापन


कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व श्री पाठक अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानलला के दरबार में माथा टेका। दर्शन-पूजन के बाद हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। यहां पहुंचने पर महंत ज्ञानदास, उनके उत्तराधिकारी संजय दास व संत हेमंतदास द्वारा डीएम को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सत्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें