फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान युवती ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में बीमार हुई युवती ने दम तोड़ा
विज्ञापन

श्रीराम अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
अयोध्या। कैफियत एक्सप्रेस से शनिवार की रात दिल्ली जा रही एक युवती की हालत खराब होने पर उसे अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उतारकर श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसकी मौत का कारण टायफाइड बताया है।
विज्ञापन

अयोध्या जीआरपी प्रभारी प्रवेश सिंह ने बताया कि लखनऊ कंट्रोल रूम से उन्हें ट्रेन में एक युवती के बीमार होने की सूचना मिली। जिसके आधार पर शनिवार की रात 8:50 बजे कैफियत एक्सप्रेस से आजमगढ़ से दिल्ली जा रही युवती इंदू चौहान (25) को ट्रेन से उतार कर श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान ट्रेन में युवती के साथ सफर कर रहे उसके भाई अंकित चौहान ने बताया कि बुखार व दस्त के चलते इंदू की हालत खराब हो गई थी, जिसके इलाज के लिए उन्होंने लखनऊ मुख्यालय पर खबर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें